सलूंबर और झल्लारा क्षेत्र में 6 घंटे बिजली गुल: 132 KV जीएसएस पर मरम्मत कार्य के चलते बंद रहेगी सप्लाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सलूंबर/झल्लारा। क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। दिनांक 6 जून 2026 को आवश्यक रखरखाव, सुदृढ़ीकरण और तकनीकी मरम्मत कार्य के चलते सलूंबर और झल्लारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा मानसून पूर्व की तैयारियों और विद्युत लाइनों की सुरक्षा के लिहाज से यह शटडाउन लिया जा रहा है।

विद्युत विभाग से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 132 केवी जीएसएस सलूंबर से निकलने वाली मुख्य 33 केवी झल्लारा लाइन पर कल सुबह से ही मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। इस वजह से सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक, कुल 6 घंटे विद्युत सप्लाई पूरी तरह बंद रखी जाएगी।

इस शटडाउन के कारण क्षेत्र के दो प्रमुख फीडरों से जुड़े सभी पावर हाउस और उनसे जुड़े गांवों में बिजली बंद रहेगी। इसमें 33 केवी झल्लारा लाइन से जुड़े हुए शेषपुर, झल्लारा, कराकला, भबराना और मानपुर पावर हाउस प्रभावित रहेंगे। इसके साथ ही, 33 केवी सेमारी लाइन से जुड़े बामनिया, डगार और इटाली खेड़ा पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस 6 घंटे के शटडाउन को ध्यान में रखते हुए पानी के स्टोरेज और अन्य आवश्यक कार्य सुबह 8:00 बजे से पहले ही निपटा लें, जिससे किसी तरह की असुविधा न हो। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि मरम्मत का कार्य तय समय से पहले पूरा हो जाता है, तो बिजली सप्लाई जल्द भी बहाल की जा सकती है।

संवाददाता नाथूलाल सालवी

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’