सलूंबर, 8 जून। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए जारी विज्ञप्ति के संबंध में आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। जीला रसद अधिकारी ने बताया कि इस कार्यालय द्वारा दिनांक 1 मई 2026 को रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। कुछ उचित मूल्य दुकानों के लिए अपेक्षित संख्या में आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा कराने की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है।अब इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क सहित आवेदन पत्र प्राप्त कर 15 जून 2026 तक जमा करा सकेंगे। पूर्व में आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 3 जून 2026 निर्धारित थी। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि विज्ञप्ति में उल्लिखित अन्य सभी नियम एवं शर्तें यथावत लागू रहेंगी। विस्तृत जानकारी जिला रसद अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।