सलूंबर में पंचायतीराज कर्मचारियों का शक्ति प्रदर्शन, विनोद जोशी को सौंपी जिला संगठन की कमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की जिला स्तरीय बैठक रविवार को पंचायत समिति सभागार में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर से आए कर्मचारियों ने संगठन की मजबूती, लंबित मांगों के समाधान तथा कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से विनोद जोशी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही कर्मचारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में कर्मचारियों ने वेतन विसंगतियों, पदोन्नति, सेवा शर्तों और अन्य लंबित मांगों को लेकर चर्चा करते हुए सरकार तक अपनी आवाज मजबूती से पहुंचाने की रणनीति तैयार की। इस दौरान प्रस्तावित ‘स्वाभिमान बचाओ आंदोलन’ को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ तथा कर्मचारियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विनोद जोशी ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से संगठनात्मक एकता बनाए रखने और आगामी आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
बैठक के अंत में कर्मचारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा अपनी मांगों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न पंचायत समितियों से आए मंत्रालयिक कर्मचारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’