लसाड़िया में जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम को आयोजित होगी रात्रि चौपाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर, 09 जून। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम को लसाड़िया पंचायत समिति क्षेत्र में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे तथा उनकी समस्याओं एवं परिवेदनाओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश प्रदान करेंगे। चौपाल में पेयजल, विद्युत, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर विशेष रूप से सुनवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं की जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्राप्त समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर रात्रि चौपाल का लाभ उठाने एवं अपनी समस्याओं एवं सुझावों से प्रशासन को अवगत कराने का आग्रह किया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!