जनगणना कार्य के साथ आधारभूत सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर, 9 जून। आगामी जनगणना की तैयारियों के तहत मकान सूचिकरण एवं गणना कार्य को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों ने मेवल क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर के निर्देशन में चार्ज जनगणना अधिकारी डॉ. मयूर शर्मा तथा चार्ज लिपिक ऋषभ जैन ने ईडाणा, मैथुरी एवं भैंसों का नामला क्षेत्र का भ्रमण कर जनगणना कार्य की प्रगति का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने जनगणना से जुड़े प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से संवाद कर मकान सूचिकरण कार्य की गुणवत्ता, सटीकता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसके लिए प्रत्येक जानकारी का सही संकलन आवश्यक है। इस दौरान फील्ड में कार्यरत कार्मिकों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्य संपादित करने पर बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय स्तर पर सामने आई समस्याओं की जानकारी भी संकलित की गई, ताकि आवश्यकतानुसार समाधान की कार्रवाई की जा सके।
प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को सफल एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग एवं निरीक्षण किए जा रहे हैं।

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’