ग्रामीण सेवा शिविर बना उम्मीद की किरण, ओमप्रकाश के चेहरे पर लौटी मुस्कान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनते जा रहे हैं। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण शुक्रवार को ग्राम पंचायत डाल में आयोजित शिविर में देखने को मिला, जहां वर्षों से अपने आवासीय भूखंड के पट्टे का इंतजार कर रहे ओमप्रकाश को आखिरकार अपने सपनों का अधिकार मिल गया।
दस्तावेजी प्रक्रियाओं और तकनीकी कारणों से उनका मामला लंबे समय से अटका हुआ था। इससे उन्हें भूमि संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण सेवा शिविर में पहुंचकर उन्होंने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए, जिसके बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही प्रकरण की जांच कर कार्रवाई पूरी की।
शिविर के दौरान विधायक शांता देवी ने ओमप्रकाश को आवासीय भूखंड का पट्टा सौंपा। वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त होने पर उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि अब उनके घर और जमीन को कानूनी मान्यता मिल गई है, जिससे भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का रास्ता भी आसान होगा।
ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी सेवाएं गांव स्तर पर ही उपलब्ध हो रही हैं। इससे न केवल लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण हो रहा है, बल्कि ग्रामीणों का प्रशासन पर विश्वास भी मजबूत हो रहा है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव की नई मिसाल बनकर उभर रही

और पढ़ें

error: Content is protected !!