29 कार्टन अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो जब्तनाकाबंदी में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी टीम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। जिले में अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गिंगला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से 29 कार्टन अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को भी जब्त कर लिया है। बरामद शराब में अंग्रेजी एवं देशी मदिरा शामिल बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रताप तिराहा पर नियमित नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में शराब के कार्टन पाए गए। चालक से शराब परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की खेप जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से खपाने के उद्देश्य से ले जाई जा रही थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा शराब और वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन स्थानों पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और संभावित मुख्य ठिकानों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान