53 नंबर हाईवे पर मौत के गड्ढे! रोजाना हादसों का खतरा, आक्रोशित ग्रामीणों ने दी सड़क जाम की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-53 पर सलूंबर से धारोड़ मार्ग की बदहाल स्थिति आमजन के लिए परेशानी और हादसों का कारण बनती जा रही है। धारोद से जिला अस्पताल के सामने से लेकर बरोड़ा तक सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से शिकायतें देने के बावजूद अब तक सड़क मरम्मत का कार्य पूरा नहीं किया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालक संतुलन बिगड़ने से गिरकर घायल हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण आमजन की जान जोखिम में पड़ रही है।

बरोड़ा बस स्टैंड पर जलभराव से बढ़ी मुसीबत

वहीं बरोड़ा बस स्टैंड से देवगांव को जोड़ने वाले मार्ग पर भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। सड़क पर बड़े गड्ढों में लगातार पानी भरा रहने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कई बार वाहन पानी में बंद हो जाते हैं, जबकि दोपहिया वाहन चालक गड्ढों का अंदाजा नहीं लगने से दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि इन हादसों में कई लोगों के हाथ-पैर तक टूट चुके हैं। जो बड़ा हादसा हो जाता है तो उसके संपूर्ण जिम्मेदार रोड से जुड़े शासन और प्रशासन रहेगा

और पढ़ें

error: Content is protected !!