ग्रामीण सेवा शिविर में मिली बड़ी राहत: मौके पर बना जन्म प्रमाण पत्र, लाभार्थी के चेहरे पर लौटी मुस्कान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए राहत और सुविधा का प्रभावी माध्यम बनते जा रहे हैं। सराड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कलात में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में एक जरूरतमंद नागरिक को बड़ी सौगात मिली, जब प्रभु पुत्र पूना का जन्म प्रमाण पत्र मौके पर ही जारी कर दिया गया। दस्तावेज हाथ में मिलते ही लाभार्थी और उसके परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
शिविर में मौजूद अधिकारियों ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जन्म प्रमाण पत्र जारी किया। वर्षों से आवश्यक दस्तावेज के अभाव में विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने में आ रही परेशानी अब दूर हो गई है। जन्म प्रमाण पत्र मिलने से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित अन्य सरकारी सुविधाओं तक पहुंच आसान हो सकेगी।
ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से प्रशासन एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। इससे ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल रही है और आवेदनों का त्वरित निस्तारण भी सुनिश्चित हो रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र नागरिक की पहचान का महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसकी आवश्यकता विद्यालय में प्रवेश, बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं और अन्य शासकीय कार्यों में पड़ती है। ऐसे में ग्राम पंचायत कलात में जारी किया गया यह प्रमाण पत्र लाभार्थी के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला साबित होगा।

ग्रामीणों ने सेवा शिविरों की इस पहल की सराहना करते हुए सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताया। साथ ही आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!