पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की गुणवत्ता जांची, अधूरे क्षेत्रों में शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। शहर में अमृत 2.0 योजना के तहत चल रहे पेयजल पाइपलाइन विस्तार कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का मंगलवार को उपखंड अधिकारी जगदीश चंद्र बामनिया ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों और प्रमुख मार्गों का दौरा कर निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपखंड अधिकारी ने बस स्टैंड, गांधी चौक, लोहार गली, बड़ी मोहल्ला, सोनार माता रोड, पाटनपुरा और विलायती वाड़ा सहित कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क पुनर्स्थापन कार्यों की स्थिति भी देखी और आमजन को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्थानों पर कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए। वहीं मना की सेर और तुलसी विहार क्षेत्र में शेष पाइपलाइन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए गए।
बामनिया ने कहा कि अमृत 2.0 योजना शहरवासियों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है। ऐसे में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी करते हुए सभी कार्य तय समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान विभागीय अभियंता, तकनीकी अधिकारी एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रतिनिधियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’