मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर, 6 जुलाई। आगामी मानसून को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला कलक्टर मुहम्मद जुनैद ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से जिले के सभी उपखंड अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर मानसून पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध और प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों से मानसून की तैयारियों की बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक उपखंड अधिकारी अपने क्षेत्र के तहसीलदार, पटवारी, सरपंच, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय प्रतिनिधियों के साथ तत्काल बैठक आयोजित कर आवश्यक तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट जिला मुख्यालय को प्रेषित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मानसून तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में असुरक्षित भवनों, विद्यालयों एवं अन्य जोखिम वाले स्थलों का सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक उपखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित कर उसकी जानकारी आमजन तक व्यापक रूप से पहुंचाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में जयसमंद क्षेत्र को लेकर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ)द्वारा किए गए सर्वे की भी समीक्षा की गई। सर्वे के दौरान सामने आई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारी सराड़ा को सभी सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटकों एवं आमजन की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि फॉल्ट रेक्टिफिकेशन टीम पूरी तरह सक्रिय रहे तथा झुके हुए विद्युत तारों, विद्युत आपूर्ति में व्यवधान एवं अन्य संभावित जोखिमों का तत्काल निराकरण किया जाए, ताकि बारिश के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने मलेरिया, डेंगू सहित अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने एंटी वेनम दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने, नियमित फॉगिंग कराने, मच्छरदानियों का वितरण सुनिश्चित करने तथा विशेष रूप से स्नेक बाइट के प्रति आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए, ताकि समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
शिक्षा विभाग एवं सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालयों के पीईईओ के साथ बैठक कर स्कूल भवनों, विशेषकर छतों की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे।
बैठक में हरियालो राजस्थान अभियान की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वर्षा के शुरुआती दौर में ही व्यापक पौधारोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा ग्रामीण सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा करते हुए पिछड़ रहे विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही फ्लैगशिप योजनाओं एवं पंच गौरव से जुड़े प्रत्येक विषय पर विभागवार विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में वर्चुअल माध्यम से जिले के सभी उपखंड अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा राज्य आपदा मोचन बल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!