अमृत 2.0 परियोजनाओं की कलेक्टर ने की पड़ताल, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। शहर में पेयजल एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित अमृत 2.0 और डीएमएफटी योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों का मंगलवार सुबह जिला कलक्टर मुहम्मद जुनैद ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी की जाएं।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी में निर्माणाधीन 300 किलोलीटर क्षमता वाले उच्च जलाशय और पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही वर्ष 2025-26 में डीएमएफटी मद से स्वीकृत शनि महाराज मंदिर और घाटी दरवाजा क्षेत्र में प्रस्तावित 200-200 किलोलीटर क्षमता वाले नए उच्च जलाशयों की योजना की भी जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहर की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए पेयजल से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान नगर परिषद की ओर से विकसित किए जा रहे खेल मैदान का भी निरीक्षण किया गया। जिला कलक्टर ने खेल मैदान सहित अन्य विकास कार्यों को भी निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने डीएमएफटी के स्वीकृत कार्यों को बिना विलंब शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुंचना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता चेतन परमार, सहायक अभियंता निलेश पटेल, कनिष्ठ अभियंता रवि चौबीसा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!