अमृत 2.0 परियोजनाओं की कलेक्टर ने की पड़ताल, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। शहर में पेयजल एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित अमृत 2.0 और डीएमएफटी योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों का मंगलवार सुबह जिला कलक्टर मुहम्मद जुनैद ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी की जाएं।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी में निर्माणाधीन 300 किलोलीटर क्षमता वाले उच्च जलाशय और पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही वर्ष 2025-26 में डीएमएफटी मद से स्वीकृत शनि महाराज मंदिर और घाटी दरवाजा क्षेत्र में प्रस्तावित 200-200 किलोलीटर क्षमता वाले नए उच्च जलाशयों की योजना की भी जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहर की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए पेयजल से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान नगर परिषद की ओर से विकसित किए जा रहे खेल मैदान का भी निरीक्षण किया गया। जिला कलक्टर ने खेल मैदान सहित अन्य विकास कार्यों को भी निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने डीएमएफटी के स्वीकृत कार्यों को बिना विलंब शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुंचना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता चेतन परमार, सहायक अभियंता निलेश पटेल, कनिष्ठ अभियंता रवि चौबीसा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’