सलूम्बर में अतिक्रमण हटाने को प्रशासन सख्त, सीमांकन के लिए 6 सदस्यीय टीम गठित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है।

तहसीलदार सलूम्बर द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार जिला कलेक्टर के निर्देश एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के प्रस्ताव के आधार पर सीमांकन और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए छह सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
गठित टीम में नायब तहसीलदार हरि प्रकाश मीणा भू-अभिलेख निरीक्षक राकेश मीणा, भू-अभिलेख निरीक्षक ललित पटेल, पटवारी सुमन पंडिया पटवारी अशोक कुमार मीणा, पटवारी दिलीप मीणा, पटवारी दिलीप मेहता तथा पटवारी दिनेश सोमावत
आदेश के अनुसार यह टीम 9 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार मीणा के समन्वय में संबंधित सड़कों का सीमांकन करेगी तथा नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम देगी। अभियान के दौरान आवश्यक पुलिस जाब्ता उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजा गया है।
तहसील प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्रवाई पूर्ण होने के बाद टीम विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क सीमा पर हुए अवैध अतिक्रमण हटाकर आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!