सलूम्बर। सलूम्बर जिले की ग्राम पंचायत बरोड़ा में रंदेला मेन रोड से प्रेमनगर की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता बंद होने के कारण स्थानीय लोगों, किसानों, विद्यार्थियों तथा दैनिक आवागमन करने वाले नागरिकों को लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग प्रेमनगर के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसके बंद होने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। बरसात के मौसम में समस्या और भी गंभीर हो गई है, जिससे आमजन को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि बंद पड़े मार्ग को शीघ्र खुलवाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो सके।