टोंक एस पी रोशन मीना ने जारी की तबादला सूची सी आई बाबूलाल होंगे दूनी थाना प्रभारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टोंक  जिला पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने शुक्रवार देर रात 16 थानाधिकारियों
के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। इसमें 10
पुलिस निरीक्षकों (सीआई) और 6 उप निरीक्षकों
(एसआई) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। चार
थानों की कमान महिला अधिकारियों को दी गई है।
एसपी रोशन मीना के कार्यकाल की यह पहली बड़ी
तबादला सूची मानी जा रही है।
जारी आदेशों के अनुसार सीआई मुकेश वर्मा
को टोडारायसिंह, प्रीति रत्नु को देवली, राजेंद्र ताड़ा को नगरफोर्ट, सी आई बाबूलाल को दूनी, ओम कंवर को उनियारा, जयमल सिंह को बरोनी, हीरालाल को बनेठा, जितेंद्र सिंह को पुरानी टोंक
तथा नेमीचंद गोयल को महिला थाना टोंक का प्रभारी बनाया गया है। वहीं टोंक शहर के तीन थानों में से पुरानी टोंक और सदर थाना प्रभारियों
में बदलाव किया गया है, जबकि कोतवाली थाना
प्रभारी भंवरलाल वैष्णव को यथावत रखा गया है।
उप निरीक्षकों में सूरजमल को पचेवर, रोडूराम को नासिरदा, सुश्री निरमा को दत्तवास, यातायात शाखा प्रभारी कालू राम को पीपलू तथा वर्तमान पीपलू थानाधिकारी राजकुमार को सोप थाना प्रभारी लगाया गया है।
इसके अलावा निवाई थाने के एसआई भारती को
महिला थाना टोंक में पदस्थापित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने संकेत दिए हैं कि
नए थानाधिकारियों का मुख्य फोकस जिले में अवैध
बजरी खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने,
मादक पदार्थों की तस्करी रोकने तथा कानून- व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर रहेगा।

संवाददाता डॉनरेन्द्र मेहरा दूनी

और पढ़ें

error: Content is protected !!