हरियालो राजस्थान अभियान पंचायत शिक्षक राघव और रमिला सालवी ने लिया 101 पौधे रोपने का संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलुम्बर जिले के ग्राम पंचायत बनोड़ा प्रदेश को हरा-भरा और पर्यावरण समृद्ध बनाने के लिए मुख्यमंत्री की पहल पर चल रहे हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ग्राम पंचायत साथीन में पर्यावरण संरक्षण की एक अनूठी और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है अभियान से प्रेरित होकर ग्राम पंचायत साथीन के पंचायत शिक्षक राघव सालवी एवं रमिला सालवी ने पर्यावरण को शुद्ध और सुरम्य बनाने के उद्देश्य से 101 पौधे रोपने का सामूहिक संकल्प लिया है। दोनों ने न केवल इन पौधों को लगाने का जिम्मा उठाया है बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी पूर्ण देखरेख और संरक्षण का भी संकल्प लिया है पौधों की सुरक्षा और देखरेख की ली जिम्मेदारी इस अवसर पर पंचायत शिक्षक राघव सालवी ने कहा वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं हरियालो राजस्थान केवल एक सरकारी अभियान नहीं बल्कि हर नागरिक का सामाजिक दायित्व है हम सिर्फ पौधे लगा नहीं रहे हैं बल्कि ट्री-गार्ड और नियमित सिंचाई के जरिए इनके जीवित रहने की शत-प्रतिशत व्यवस्था भी करेंगे रमिला सालवी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वॉर्मिंग से निपटने का एकमात्र जरिया वृक्षारोपण ही है प्रत्येक परिवार को अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ग्रामीणों और प्रशासन ने की सराहना इस सराहनीय पहल की ग्राम पंचायत साथीन के ग्रामीणों सहित स्थानीय प्रशासन ने जमकर सराहना की है ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों द्वारा पेश की गई यह मिसाल युवाओं और अन्य ग्रामीणों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी अभियान के तहत चिन्हित सार्वजनिक स्थानों, स्कूल परिसर और रास्तों के किनारे यह पौधारोपण किया जाएगा

रिपोर्टर आशीष पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!