पंच गौरव कबड्डी में बामनिया की बेटियों और सराड़ी के खिलाड़ियों का दबदबा, जिला स्तर पर करेंगे सलूंबर का प्रतिनिधित्व

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सलूंबर में 18 एवं 19 जुलाई को आयोजित ब्लॉक स्तरीय पंच गौरव कबड्डी प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में महिला वर्ग की 15 तथा पुरुष वर्ग की 32 ग्राम पंचायतों की टीमों ने भाग लेकर दमदार प्रदर्शन किया।
महिला वर्ग में ग्राम पंचायत बामनिया की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग में ग्राम पंचायत सराड़ी की टीम विजेता बनी। दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने अनुशासन व खेल भावना का परिचय दिया।
समापन समारोह में विजेता टीमों एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को विजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सफल रही बामनिया (महिला) एवं सराड़ी (पुरुष) की टीमें अब 26 जुलाई को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय पंच गौरव कबड्डी प्रतियोगिता में सलूंबर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस अवसर पर प्रतियोगिता से जुड़े अधिकारियों एवं खेल प्रभारी ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
ग्राम पंचायत बामनिया टीम के प्रभारी एवं कोच गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और टीम भावना के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी सलूंबर ब्लॉक की टीमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।

और पढ़ें

ग्रामीण सेवा शिविर बना जनकल्याण का सशक्त माध्यम, एक ही दिन में स्वच्छता, पहचान और कृषि विकास की सौगातशौ चालय प्रोत्साहन राशि, जन्म प्रमाण पत्र और कृषि यंत्र अनुदान से लाभान्वित हुए ग्रामीण, योजनाओं का मिला त्वरित लाभ

ग्रामीण सेवा शिविर बना जनकल्याण का सशक्त माध्यम, एक ही दिन में स्वच्छता, पहचान और कृषि विकास की सौगातशौ चालय प्रोत्साहन राशि, जन्म प्रमाण पत्र और कृषि यंत्र अनुदान से लाभान्वित हुए ग्रामीण, योजनाओं का मिला त्वरित लाभ

error: Content is protected !!