जंतर-मंतर घटना पर सलूंबर कांग्रेस का विरोध, छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और घटना की निष्पक्ष जांच कराने के साथ जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
जिला कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुटता दिखाई। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष जगदीश भंडारी, संगठन महासचिव गणेश एन. मेहता, कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न कोडिया, महासचिव अब्दुल रऊफ खान, सचिव नारायण भोई, लसाड़िया ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष माजिद बेग मिर्ज़ा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह बस्सी, खेल प्रकोष्ठ
जिलाध्यक्ष इरशाद अहमद, नगर निकाय अध्यक्ष महिपाल जैन, पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, प्रदेश समन्वयक मोहम्मद समीर, एडवोकेट दिनेश जैन, गजेंद्र मेहता, रोहित भट्ट, निखिल जैन, पार्षद कन्हैयालाल मीणा, मुकेश चौबीसा, तुषार पारडिया सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!