झल्लारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भबराना में दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झल्लारा। “पुलिस का ध्येय—आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय” की नीति पर कार्य करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सलुम्बर के निर्देशों पर झल्लारा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। भबराना कस्बे में दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाली नकबजन गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये का सामान, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई सलुम्बर जिला पुलिस अधीक्षक विशनाराम बिश्नोई के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला एवं पुलिस उप अधीक्षक राजीव राहड़ (वृत्ताधिकारी वृत्त सलुम्बर) के सुपरविजन में झल्लारा थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह वाघेला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। मामले में दर्ज प्रकरण संख्या 168/26, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तकनीकी व खुफिया सूचनाओं के आधार पर चार आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों—नरेश मीणा (22 वर्ष, निवासी बोरी फला अंगारी), दिनेश मीणा (19 वर्ष, निवासी ढिकाढोला), प्रकाश मीणा (23 वर्ष, निवासी ओडा फला गमेती) तथा पप्पु मीणा (22 वर्ष, निवासी ओडा फला गमेती)—को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी थाना झल्लारा, जिला सलुम्बर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

बरामद सामान

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 30 मोबाइल, 1 लैपटॉप, 1 कैमरा, विभिन्न मोबाइल एक्सेसरीज, 15,390 रुपये नकद तथा वारदात में इस्तेमाल की गई 2 मोटरसाइकिलें बरामद कर जब्त की हैं।

पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह वाघेला, सहायक उप-निरीक्षक पुंजीलाल मीणा, कांस्टेबल कपिल सुथार (विशेष भूमिका), कांस्टेबल कुशाल सिंह (विशेष भूमिका) और साइबर सेल के कांस्टेबल हेमेन्द्र सिंह शामिल रहे।

संवाददाता नाथूलाल सालवी

और पढ़ें

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का समापन: राजकॉप ऐप से जोड़ीं 112 महिलाएं, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक सलूंबर पुलिस ने पैदल मार्च व वाहन रैली निकालकर दिया भरोसे का संदेश, हेल्पलाइन और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का समापन: राजकॉप ऐप से जोड़ीं 112 महिलाएं, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक सलूंबर पुलिस ने पैदल मार्च व वाहन रैली निकालकर दिया भरोसे का संदेश, हेल्पलाइन और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

error: Content is protected !!