झल्लारा में बेखौफ चोरों का आतंक, दिगंबर जैन मंदिर को बनाया निशाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
झल्लारा। कस्बे में मंगलवार रात चोरों ने पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए थाना परिसर से कुछ ही दूरी पर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाश देर रात मंदिर परिसर में पहुंचे। उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार को कटर की सहायता से काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की केबल भी क्षतिग्रस्त कर दी, ताकि वारदात का कोई फुटेज सामने नहीं आ सके।
चोर मंदिर में लगे इन्वर्टर को अपने साथ ले गए। हालांकि मंदिर की मुख्य दान पेटी सुरक्षित रही, जिससे बड़ी आर्थिक क्षति टल गई। सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने टूटा हुआ दरवाजा और बिखरा सामान देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्र में सुराग जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस आसपास के संभावित मार्गों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
घटना ने कस्बे के लोगों को झकझोर दिया है। स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं का कहना है कि जब थाना क्षेत्र के समीप स्थित धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आमजन की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है। लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है.

संवाददाता नाथूलाल सालवी

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान