उदयपुर। सेक्टर-5, प्रभात नगर स्थित शीतला माता पार्क में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
योगाचार्य एवं संवाद प्रभारी जिग्नेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योगाभ्यास से हुआ। आगंतुक योग साधकों का स्वागत राजकुमार गुप्ता ने तिलक लगाकर किया, वहीं योगिनी बहिनों जयमाला व्यास, सुलोचना नेगी एवं ममता नेगी ने रंगोली बनाकर सभी का अभिनंदन किया।
वैदिक पुरोहित सरला गुप्ता ने मंत्रों की विज्ञानसम्मत व्याख्या करते हुए यज्ञ अनुष्ठान संपन्न कराया। यज्ञ में दुर्गा-योगेश जैन, सरिता-अनूप सोनी एवं शशिप्रभा-जमनाशंकर पाराशर आदि ने सपत्नीक आहुति दी। साथ ही उपस्थित सभी योग साधकों ने विश्व कल्याण की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं।
वैद्य शोभालाल औदीच्य ने योगाभ्यास की नियमितता, ऋतुचर्या के अनुसार खान-पान, पंचामृत एवं पंजीरी निर्माण की विधि व उसके लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उदयपुर के वरिष्ठ योग शिक्षक मुकेश पाठक का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला कोष प्रभारी हरीश चौधरी एवं सह जिला कोष प्रभारी अरविंद बापना के आह्वान पर सभी योग साधकों ने अपनी सामर्थ्य अनुसार गुरु दक्षिणा समर्पित की। सम्पूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था लक्ष्मी शर्मा एवं हंसा चौहान के कुशल मार्गदर्शन में स्थानीय योग कक्षा के सभी योग साधकों द्वारा की गई। कार्यक्रम में जिला प्रभारी एवं किसान सेवा प्रभारी हीराल सुथार, नरेश पालीवाल, हीरालाल सेन, गुलाब सिंह, राजेश छंदवानी, राजेश उपाध्याय, गणेश साहू, पवन जैन, प्रकाश जैन, श्याम सुंदर, अनीता इनानी, मीनाक्षी पंवार, सीमा चाष्टा, निक्की विग, प्रेमलता मेनारिया, स्नेहलता राव, रेखा जैन, रेखा, सुमन पंवार आदि सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी मोहन सिंह शक्तावत ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य के आयोजनों में सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने आगामी 4 अगस्त 2026, मंगलवार को आचार्य बालकृष्ण जी के जन्म दिवस ‘जड़ी-बूटी दिवस’ के रूप में मनाए जाने की जानकारी देते हुए सभी से बढ़-चढ़कर भाग लेने का विनम्र आग्रह किया। जड़ी-बूटी दिवस को सफल बनाने हेतु 31 जुलाई 2026 तक