राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की जिला बैठक सम्पन्न सांस्कृतिक समागम, संगठन विस्तार और वृक्षारोपण अभियान को लेकर बनी रणनीति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद, जिला सलूंबर की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को नगर अध्यक्ष तेजपाल मीणा (सुरो का कुआं) के निवास पर आयोजित हुई। बैठक में जनजाति सुरक्षा मंच के प्रांत संयोजक लालूराम कटारा एवं प्रदेश मंत्री रमेश गर्ग के सानिध्य में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजना पर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत संयोजक लालूराम कटारा ने आगामी जनजाति सांस्कृतिक समागम (दिल्ली), विभिन्न प्रकल्पों के प्रवेश उत्सव तथा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने जिला, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर तक कार्यकारिणी का शीघ्र गठन पूरा करने, अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा सलूंबर जिले में वन विहार कार्यक्रम और रक्षाबंधन उत्सव को गांव-गांव तक आयोजित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में “एक रक्त–एक भाव” की भावना को सशक्त करते हुए देश, संस्कृति और सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को संकल्पित होकर कार्य करना चाहिए।
बैठक में प्रांत श्रद्धा जागरण प्रमुख मदनलाल गर्ग, प्रांत ग्राम विकास प्रमुख चतुर्भुज मीणा, प्रदेश मंत्री रमेश गर्ग, जिला सह संयोजक हजारीलाल मीणा, जिला संगठन मंत्री हरीश मीणा, युवा प्रमुख यशवंत मीणा,  देवीलाल भील (मैथुड़ी) तहसील अध्यक्ष गिंगला दिनेश मीणा तहसील मंत्री (खेड़की), सलूंबर तहसील मंत्री केसूलाल मीणा, रायालालजी मीणा (केनर), भगवतीलाल मीणा (सुथारिया) तथा नगर अध्यक्ष तेजपाल मीणा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला संगठन मंत्री हरीश मीणा ने बताया कि बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

और पढ़ें

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का समापन: राजकॉप ऐप से जोड़ीं 112 महिलाएं, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक सलूंबर पुलिस ने पैदल मार्च व वाहन रैली निकालकर दिया भरोसे का संदेश, हेल्पलाइन और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का समापन: राजकॉप ऐप से जोड़ीं 112 महिलाएं, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक सलूंबर पुलिस ने पैदल मार्च व वाहन रैली निकालकर दिया भरोसे का संदेश, हेल्पलाइन और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

error: Content is protected !!