महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का समापन: राजकॉप ऐप से जोड़ीं 112 महिलाएं, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक सलूंबर पुलिस ने पैदल मार्च व वाहन रैली निकालकर दिया भरोसे का संदेश, हेल्पलाइन और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर, 29 जुलाई। महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने और उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिले में एक माह तक चलाया गया ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’ बुधवार को संपन्न हो गया। राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 1 से 29 जुलाई तक चले इस अभियान के तहत सलूंबर पुलिस ने विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सुरक्षा उपायों, साइबर अपराध से बचाव और त्वरित सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक विष्णाराम बिश्नोई एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल चावला के निर्देशन में आयोजित समापन कार्यक्रम के दौरान जिला रिजर्व पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों के साथ विशेष संवाद सत्र हुआ। इसमें वृत्ताधिकारी राजीव राहड़, मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी हरिनारायण तथा महिला थाना प्रभारी भंवरलाल सहित अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की कार्यप्रणाली, महिला बीट अधिकारी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन से शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तक पैदल मार्च एवं वाहन रैली निकालकर आमजन को जागरूक किया। इस दौरान लोगों को राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया तथा महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और शासन द्वारा संचालित सुरक्षा संबंधी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने जिले में लगभग 180 से 200 महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, साइबर ठगी से बचाव और आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी। वहीं 112 महिलाओं के मोबाइल फोन में मौके पर ही राजकॉप सिटीजन ऐप इंस्टॉल कर उसकी उपयोगिता भी समझाई गई।
जिला पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता तक सीमित नहीं, बल्कि महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी बिना किसी संकोच के पुलिस हेल्पलाइन अथवा राजकॉप ऐप के माध्यम से तत्काल साझा करें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी