बलीचा से पैदल निकले श्रद्धालु, गातोड़जी मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना सुबह 6 बजे शुरू हुई पदयात्रा, शाम 7 बजे गातोड़ श्याम के दरबार में पहुंचे भक्त; भजन-कीर्तन कर चढ़ाया घी-गुड़ का भोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर/जेसमंद। उदयपुर के बलीचा क्षेत्र से श्रद्धालुओं का एक दल पैदल यात्रा कर वीरपुरा-जेसमंद स्थित समीपवर्ती गातोड़जी मंदिर पहुंचा। श्रद्धालुओं ने सुबह करीब 6 बजे बलीचा से पदयात्रा शुरू की और लगातार पैदल चलते हुए शाम करीब 7 बजे गातोड़जी मंदिर परिसर में पहुंचकर गातोड़ श्याम के दर्शन किए।
मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया और विधि-विधान से गातोड़ श्याम की पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में घी-गुड़ सहित प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। लंबे सफर के बाद मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का माहौल नजर आया।

भक्ति में सराबोर दिखे श्रद्धालु

पदयात्रा में शामिल भक्तों ने पूरे रास्ते श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा पूरी की। मंदिर पहुंचने के बाद सभी श्रद्धालुओं को गातोड़ श्याम के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।
पदयात्रा में रामलला, पप्पू, हितेश खराड़ी, मांगीलाल, संजय, दुर्गेश, नरेश, वैलु, राजेश, मुकेश, मोहन, शंकर, कालू, विजय, जितेन्द्र, किसान, राकेश, भेरूलाल, हंसमुख और हेमराज सहित श्रद्धालु शामिल रहे।
श्रद्धालुओं ने कहा कि गातोड़ श्याम के दर्शन और पूजा-अर्चना से उन्हें आध्यात्मिक शांति एवं आत्मिक आनंद की अनुभूति हुई। पदयात्रा के दौरान भक्तों में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला।

रिपोर्टरगोपाल सुथार, सलूंबर

और पढ़ें

error: Content is protected !!