चुनावी तैयारियों की जमीनी पड़ताल: कलेक्टर ने अग्गड़ मतदान केंद्र और लसाड़िया तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण मतदान केंद्र पर सुविधाओं का लिया जायजा, जनसुनवाई में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर, 4 अगस्त। आगामी पंचायत राज एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने मंगलवार को लसाड़िया क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने अग्गड़ स्कूल स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण करने के साथ लसाड़िया तहसील कार्यालय की व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।

मतदान केंद्र पर सुविधाओं की जांच

कलेक्टर ने अग्गड़ स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर बिजली, पेयजल, शौचालय, रैंप, साफ-सफाई और दिव्यांग मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। चुनाव आयोग के मापदंडों के अनुसार जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मतदान केंद्र पर संकेतक बोर्ड, फर्नीचर और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ परिसर को व्यवस्थित रखने पर भी जोर दिया।

तहसील कार्यालय में रिकॉर्ड और कामकाज देखा

इसके बाद कलेक्टर ने लसाड़िया तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड के संधारण, कार्यालयीन कार्यप्रणाली और आमजन को दी जा रही सेवाओं की स्थिति जानी। अधिकारियों-कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने तथा पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ काम करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीण

दौरे के दौरान कलेक्टर ने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और परिवेदनाएं सुनीं। विभिन्न मामलों को लेकर ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें रखीं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं की जांच कर नियमानुसार त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की शिकायतों को केवल औपचारिकता के रूप में नहीं लिया जाए, बल्कि संवेदनशीलता के साथ उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए।

निष्पक्ष चुनाव पर प्रशासन का फोकस

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चुनावी तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हों, ताकि आगामी पंचायत राज एवं नगरीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराए जा सकें। इस दौरान उपखंड एवं तहसील प्रशासन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी