सराड़ा अस्पताल में बढ़ेंगे वार्ड, आईटीआई में शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर कलक्टर का औचक दौरा : मरीजों से लिया इलाज का फीडबैक, निर्माणाधीन अस्पताल भवन की भी जांची प्रगति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर/सराड़ा। जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने बुधवार को सराड़ा क्षेत्र का औचक दौरा कर उप जिला चिकित्सालय और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की व्यवस्थाएं जांचीं। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्होंने अतिरिक्त वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहीं आईटीआई में प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मरीजों से पूछा, कैसी मिल रही सुविधाएं

उप जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने दवा वितरण केंद्र, प्रयोगशाला, एक्स-रे कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, ऑब्जर्वेशन वार्ड, लेबर रूम, जनरल वार्ड और आईसीटीसी कक्ष का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवाओं और जांच सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आवश्यक दवाओं और जांच की सुविधा मरीजों को उपलब्ध हो। आयुष्मान भारत योजना सहित मां वाउचर, प्रसव सखी और कलेवा योजना का लाभ भी पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का प्रचार करने के निर्देश

अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त वार्ड की व्यवस्था को लेकर कलक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्ध सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि आसपास के क्षेत्र के अधिक से अधिक मरीजों को विशेषज्ञ उपचार का लाभ मिल सके।

नए भवन का काम समय पर पूरा करने को कहा

निरीक्षण के बाद कलक्टर ने चिकित्सालय के निर्माणाधीन नए भवन का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ भवन का काम निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।

आईटीआई में प्रशिक्षण और अनुशासन पर फोकस

इसके बाद कलक्टर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न ट्रेडों में चल रहे प्रशिक्षण, संसाधनों और संस्थान की आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने प्रधानाचार्य को संस्थान में अनुशासन बनाए रखने और प्रशिक्षण की गुणवत्ता में लगातार सुधार के निर्देश दिए। विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई में दिया जाने वाला कौशल प्रशिक्षण विद्यार्थियों के भविष्य के रोजगार के लिए उपयोगी और प्रभावी होना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार परमार, उपखंड अधिकारी बिंदुबाला राजावत, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश मंडावरिया, उप जिला चिकित्सालय सराड़ा के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सईद अहमद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

नगर निकाय चुनाव की तैयारी परखी, मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा एसडीएम ने सलूंबर नगर परिषद क्षेत्र के सभी बूथों का किया निरीक्षण, बिजली-पानी से लेकर रैम्प और सुरक्षा व्यवस्था तक जांची

वनाधिकार के दावों पर अब चलेगा अभियान, पात्र परिवारों को मिलेगा हक का पट्टा 6 अगस्त से 15 सितंबर तक विशेष अभियान, लंबित दावों की होगी दोबारा जांच; सरकारी योजनाओं से भी जोड़ेंगे वनाधिकार पत्रधारकों को

नौली में खुला एलईएमएस केंद्र, ग्रामीणों को अब गांव में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की रही मौजूदगी, स्थानीय स्तर पर सेवाएं मिलने से विकास को मिलेगी गति

नगर निकाय चुनाव की तैयारी परखी, मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा एसडीएम ने सलूंबर नगर परिषद क्षेत्र के सभी बूथों का किया निरीक्षण, बिजली-पानी से लेकर रैम्प और सुरक्षा व्यवस्था तक जांची

वनाधिकार के दावों पर अब चलेगा अभियान, पात्र परिवारों को मिलेगा हक का पट्टा 6 अगस्त से 15 सितंबर तक विशेष अभियान, लंबित दावों की होगी दोबारा जांच; सरकारी योजनाओं से भी जोड़ेंगे वनाधिकार पत्रधारकों को

error: Content is protected !!