डिजिटल होगी जनगणना, गांव-शहर का हर आंकड़ा पोर्टल पर होगा दर्ज सलूम्बर में DCHB प्रशिक्षण: अधिकारियों को सिखाई ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि की प्रक्रिया, समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों ने अब गति पकड़ ली है। इसी क्रम में जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB) तैयार करने को लेकर बुधवार को सलूम्बर में क्षेत्र पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में गांवों और शहरों से जुड़े सामाजिक, आर्थिक व जनसांख्यिकीय आंकड़ों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया समझाई गई।

एडीएम कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय, राजस्थान, जयपुर के उप निदेशक डॉ. पुलकेश शर्मा और सार्थक चड्ढा ने अधिकारियों को DCHB पोर्टल के संचालन की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम एवं नगर निर्देशिका तैयार करने, ऑनलाइन डेटा दर्ज करने तथा पोर्टल पर संबंधित अधिकारियों की आईडी बनाने और पंजीकरण की प्रक्रिया भी कराई गई।

विकास की योजनाओं में काम आएगा आंकड़ों का दस्तावेज

जिला जनगणना अधिकारी डॉ. दिनेश राय सापेला ने बताया कि जिला जनगणना हस्त पुस्तिका में जिले के गांवों और शहरों से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े संकलित किए जाएंगे। इसमें जनसंख्या के साथ सामाजिक-आर्थिक स्थिति, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत और अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी शामिल होगी। यह आंकड़े भविष्य में विकास योजनाओं के निर्माण और संसाधनों के बेहतर नियोजन में उपयोगी साबित होंगे।

मोबाइल-डिजिटल व्यवस्था से होगी जनगणना

जनगणना-2027 को आधुनिक डिजिटल प्रणाली के माध्यम से कराने की तैयारी है। इससे आंकड़ों के संकलन में पारदर्शिता और शुद्धता बढ़ने के साथ उनका विश्लेषण भी तेजी से किया जा सकेगा। प्रशिक्षण में अधिकारियों को डिजिटल माध्यम से कार्य करने की तकनीकी बारीकियां समझाई गईं।

चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार सलूम्बर डॉ. मयूर शर्मा तथा नगर जनगणना अधिकारी एवं नगर परिषद आयुक्त अभिषेक शर्मा भी प्रशिक्षण में मौजूद रहे। जिला सांख्यिकी कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी अशोक पटेल, सूचना सहायक सना खान सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला जनगणना अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों से जनगणना कार्य को राष्ट्रहित से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व मानते हुए समय सीमा में, पूरी सावधानी और बिना त्रुटि के कार्य पूरा करने का आह्वान किया।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान