सलूम्बर को 40 नई सड़कों की सौगात, 18.89 करोड़ से सुधरेगा गांवों का सफर धरियावद में 11 और सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र में 29 सड़कें होंगी तैयार, जिले में 74.20 किमी नए सड़क मार्गों को मंजूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर, 5 अगस्त। जिले के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बजट 2026-27 के तहत सलूम्बर जिले के धरियावद और सलूम्बर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 40 नई सड़कों को मंजूरी मिली है। करीब 18.89 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इन सड़कों की कुल लंबाई 74.20 किलोमीटर होगी।
राज्यभर में स्वीकृत सड़क परियोजनाओं के तहत 3,232 मिसिंग लिंक एवं नॉन-पैचेबल सड़कें बनाई जाएंगी। इन पर कुल 2,101.16 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रदेश के 187 विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित इन कार्यों से करीब 6,418 किलोमीटर सड़क मार्ग विकसित किए जाएंगे।

सलूम्बर में सबसे ज्यादा 29 सड़कें

जिले में स्वीकृत कार्यों में सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र को सबसे अधिक सड़कें मिली हैं। यहां 29 सड़कें बनाई जाएंगी। इनमें 10 मिसिंग लिंक और 19 नॉन-पैचेबल सड़कें शामिल हैं। इनकी कुल लंबाई 49.70 किलोमीटर रहेगी और निर्माण पर 12.09 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
वहीं धरियावद विधानसभा क्षेत्र में 11 सड़कें स्वीकृत की गई हैं। इनमें 3 मिसिंग लिंक और 8 नॉन-पैचेबल सड़कें शामिल हैं। कुल 24.50 किलोमीटर लंबाई वाली इन सड़कों पर 6.80 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा सीधा फायदा

नई सड़कों के निर्माण से गांवों और मुख्य मार्गों के बीच संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है। ग्रामीण आबादी को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही बाजार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। सड़क नेटवर्क मजबूत होने से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश के गांवों, कस्बों और शहरों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से विकास को गति मिलेगी और इसका लाभ आमजन तक पहुंचेगा।

और पढ़ें

नगर निकाय चुनाव की तैयारी परखी, मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा एसडीएम ने सलूंबर नगर परिषद क्षेत्र के सभी बूथों का किया निरीक्षण, बिजली-पानी से लेकर रैम्प और सुरक्षा व्यवस्था तक जांची

वनाधिकार के दावों पर अब चलेगा अभियान, पात्र परिवारों को मिलेगा हक का पट्टा 6 अगस्त से 15 सितंबर तक विशेष अभियान, लंबित दावों की होगी दोबारा जांच; सरकारी योजनाओं से भी जोड़ेंगे वनाधिकार पत्रधारकों को

नौली में खुला एलईएमएस केंद्र, ग्रामीणों को अब गांव में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की रही मौजूदगी, स्थानीय स्तर पर सेवाएं मिलने से विकास को मिलेगी गति

नगर निकाय चुनाव की तैयारी परखी, मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा एसडीएम ने सलूंबर नगर परिषद क्षेत्र के सभी बूथों का किया निरीक्षण, बिजली-पानी से लेकर रैम्प और सुरक्षा व्यवस्था तक जांची

वनाधिकार के दावों पर अब चलेगा अभियान, पात्र परिवारों को मिलेगा हक का पट्टा 6 अगस्त से 15 सितंबर तक विशेष अभियान, लंबित दावों की होगी दोबारा जांच; सरकारी योजनाओं से भी जोड़ेंगे वनाधिकार पत्रधारकों को

error: Content is protected !!