नगर निकाय चुनाव की तैयारी परखी, मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा एसडीएम ने सलूंबर नगर परिषद क्षेत्र के सभी बूथों का किया निरीक्षण, बिजली-पानी से लेकर रैम्प और सुरक्षा व्यवस्था तक जांची

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर, 5 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. मयूर शर्मा ने बुधवार को नगर परिषद सलूंबर क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति जानी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बूथों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं को परखा। उन्होंने बिजली, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प सहित अन्य जरूरी इंतजामों की जानकारी ली। जहां व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत मिली, वहां संबंधित अधिकारियों को समय रहते कमियां दूर करने के निर्देश दिए।

कतार और सुरक्षा व्यवस्था पर भी फोकस

चुनाव के दौरान मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए बूथों पर सुगम आवागमन और कतार प्रबंधन की व्यवस्था को भी देखा गया। एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी कराने के लिए प्रत्येक स्तर पर तैयारी पुख्ता होनी चाहिए। मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की कमी किसी भी स्थिति में नहीं रहनी चाहिए।

मतदाता सूची के पुनरीक्षण में तेजी के निर्देश

डॉ. शर्मा ने बीएलओ और निर्वाचन कार्य से जुड़े कार्मिकों से मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, आवश्यक संशोधन करने तथा पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनावी तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए। प्रशासन का लक्ष्य है कि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हों।

निरीक्षण के दौरान निर्वाचन शाखा के विजेन्द्र सिंह गहलोत, रलेश चौबीसा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान