सेरीया में पैंथर की दस्तक, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बछड़े का शिकार करने के बाद गांव में फैली दहशत, मेडिकल परीक्षण के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। जिले के सेरीया गांव में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नर पैंथर आबादी के नजदीक पहुंच गया। इससे पहले पैंथर ने एक गाय के बछड़े का शिकार कर लिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाकर पैंथर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
रेस्क्यू अभियान के दौरान वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच टीम ने सावधानीपूर्वक पिंजरे की सहायता से पैंथर को काबू में लिया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
वन विभाग के रेंजर खेमराज मीणा ने बताया कि रेस्क्यू किए गए करीब पांच वर्षीय नर पैंथर का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। यदि जांच में वह पूरी तरह स्वस्थ पाया जाता है, तो उसे शाम के समय उपयुक्त वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में लौट सके।
इस अभियान में वनपाल उदय सिंह चूंडावत, विजेश सुथार, नरेन्द्र सिंह तथा विष्णु प्रताप सिंह चूंडावत ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने की स्थिति में घबराने या उन्हें घेरने की बजाय तत्काल विभाग को सूचना दें। समय पर दी गई सूचना से वन्यजीवों और लोगों, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान