इंसानियत की मिसाल बने कमलेश गर्ग, अजनबी कैंसर पीड़िता के लिए किया एसडीपी रक्तदान गर्ग समाज का बढ़ाया मान, सेवा और संवेदना की अनूठी पहल बनी प्रेरणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सलूंबर जिले के परसाद गांव के युवा कमलेश गर्ग ने गर्ग समाज का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने 18 वर्षीय एक कैंसर पीड़ित युवती के लिए एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट) रक्तदान कर उसकी जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि युवती से कमलेश गर्ग का न कोई पारिवारिक रिश्ता था और न ही कोई पूर्व परिचय। केवल मानवता के नाते उन्होंने बिना एक पल की देर किए रक्तदान करने का निर्णय लिया और समय पर प्लेटलेट्स उपलब्ध कराकर पीड़िता के उपचार में सहयोग किया।
चिकित्सकों के अनुसार कैंसर मरीजों के लिए एसडीपी रक्तदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और समय पर उपलब्ध होने पर यह जीवन रक्षक साबित होता है। कमलेश गर्ग के इस निस्वार्थ कार्य ने समाज को यह संदेश दिया है कि इंसानियत और सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।
गर्ग समाज सहित क्षेत्र के लोगों ने कमलेश गर्ग के इस सराहनीय कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे युवा समाज की वास्तविक पहचान हैं। उनका यह सेवा भाव अन्य लोगों को भी रक्तदान जैसे महादान के लिए प्रेरित करेगा।

कमलेश गर्ग

का यह मानवीय कदम केवल एक जीवन बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि  सेवा, करुणा और परोपकार की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरणादायी उदाहरण बन गया है।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान