सलूम्बर में समीक्षा बैठक, जनसमर्थन को टिकट का आधार बताते हुए कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क तेज करने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। आगामी पंचायतराज एवं नगर परिषद चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव राजेश चौधरी मुख्य अतिथि और प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी दिनेश श्रीमाली विशेष अतिथि रहे। विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र जैन सहित जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवार सुझाव रखे, जिन पर प्रभारी नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता ने प्रदेश प्रभारी राजेश चौधरी का पारंपरिक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर संगठन हित को सर्वोपरि रखना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट का वास्तविक आधार जनता का विश्वास और जनसमर्थन होगा, इसलिए प्रत्येक इच्छुक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करना चाहिए।
मुख्य अतिथि राजेश चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ क्षेत्रवार जिम्मेदारियां निभाने और घर-घर पहुंचकर कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं जिला प्रभारी दिनेश श्रीमाली एवं विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र जैन ने संभावित प्रत्याशियों को स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच रखने तथा राज्य सरकार की नीतियों और जनहित से जुड़े विषयों पर सक्रिय संवाद करने के निर्देश दिए।
बैठक में सांसद प्रत्याशी ताराचंद मीणा, पूर्व विधायक बसंती देवी मीणा, पूर्व विधायक प्रत्याशी रेशमा मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राठौड़, गणेश चौधरी, महेंद्र सिंह चौहान सहित सभी ब्लॉक, मंडल और नगर इकाइयों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने किया।

संवाददाता नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान