नशामुक्त भारत की मुहिम में युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, सलूंबर में 10 अगस्त को प्रतिभाओं का होगा चयन लोकगीत से लेकर लघु फिल्म तक आठ विधाओं में प्रतियोगिताएं, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सुनहरा अवसर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर, 6 अगस्त। जिले के युवाओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा के साथ नशामुक्त समाज का संदेश देने का अवसर मिलने जा रहा है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित माय भारत अभियान के तहत 10 अगस्त को हाड़ा रानी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सलूंबर में जिला स्तरीय सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। प्रतियोगिताओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिला युवा अधिकारी समीर खान ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उनकी रचनात्मक क्षमता को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिताओं में लोकगीत, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद एवं भाषण, 60 सेकंड की लघु फिल्म, लघु वीडियो निर्माण, स्लोगन लेखन तथा स्लैम पोएट्री जैसी कुल आठ विधाओं को शामिल किया गया है। आयोजन में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेगा।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक युवाओं को पहले माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद प्रोफाइल में जाकर ‘Volunteer For Bharat’ अनुभाग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ कार्यक्रम का चयन कर अपनी पसंद की प्रतियोगिता में आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान कार्यक्रम जिला के रूप में सलूंबर का चयन करना आवश्यक होगा।
जिला युवा अधिकारी ने जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, एनएसएस, एनसीसी, युवा मंडलों और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ने की अपील की है। उनका कहना है कि यह मंच न केवल युवाओं की प्रतिभा को नई पहचान देगा, बल्कि नशामुक्त समाज के निर्माण में भी प्रभावी भूमिका निभाएगा।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान