1300 से अधिक शिक्षकों के पद खाली, पढ़ाई पर संकट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर के कई सरकारी विद्यालय एक-दो शिक्षकों के भरोसे, गणित-विज्ञान जैसे विषयों की पढ़ाई प्रभावित
सलूंबर। जिले की सरकारी शिक्षा व्यवस्था शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रही है। शाला दर्पण के ताजा आंकड़ों के अनुसार जिले में प्राथमिक से लेकर व्याख्याता स्तर तक 1300 से अधिक पद रिक्त हैं। इसका असर सीधे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर दिखाई दे रहा है। कई विद्यालय ऐसे हैं जहां पूरे स्कूल की जिम्मेदारी केवल एक या दो शिक्षकों पर है, जबकि अनेक स्कूलों में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत जैसे प्रमुख विषयों के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं।
सलूंबर, जयसमंद, झल्लारा, सेमारी, सराड़ा और लसाड़िया ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों में स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक बताई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक विद्यालयों में एक से चार शिक्षकों तक के पद खाली होने से नियमित शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। झाड़ोल, सल्लाड़ा, देवला, गिंगला, बेडावल, मातावेली, मोरीला, आमलोड़ा, चावंड, सेमारी, भोराईपाल, इंटाली, पालोदरा, जावद, बड़गांव, कालीघाटी, सराड़ा, लाकापा, नोली, गवाड़ापाल, सजनोट, मालपुर, धावड़ी और देवलिया सहित सैकड़ों गांवों के विद्यार्थी पर्याप्त शिक्षकों के अभाव का सामना कर रहे हैं।
प्रशासन ने दिया समाधान का भरोसा
जिला कलक्टर मुहम्मद जुनैद ने कहा कि जिले में रिक्त पदों की स्थिति का विस्तृत परीक्षण कराया जाएगा। जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी अधिक है, उन्हें प्राथमिकता में रखते हुए राज्य सरकार और शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजे जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो।
जिला शिक्षा अधिकारी माया बजाड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के उदयपुर प्रवास के दौरान जिले में शिक्षकों के रिक्त पदों का मुद्दा उठाया गया था। विभागीय अधिकारियों ने भी इस समस्या से सरकार को अवगत कराया है।
वहीं, सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है।
इस संबंध में शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से लगातार संवाद किया जा रहा है तथा रिक्त पदों को शीघ्र भरवाने के प्रयास जारी हैं।

और पढ़ें

नशामुक्त भारत की मुहिम में युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, सलूंबर में 10 अगस्त को प्रतिभाओं का होगा चयन लोकगीत से लेकर लघु फिल्म तक आठ विधाओं में प्रतियोगिताएं, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सुनहरा अवसर

नगर निकाय चुनाव की तैयारी परखी, मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा एसडीएम ने सलूंबर नगर परिषद क्षेत्र के सभी बूथों का किया निरीक्षण, बिजली-पानी से लेकर रैम्प और सुरक्षा व्यवस्था तक जांची

नशामुक्त भारत की मुहिम में युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, सलूंबर में 10 अगस्त को प्रतिभाओं का होगा चयन लोकगीत से लेकर लघु फिल्म तक आठ विधाओं में प्रतियोगिताएं, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सुनहरा अवसर

नगर निकाय चुनाव की तैयारी परखी, मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा एसडीएम ने सलूंबर नगर परिषद क्षेत्र के सभी बूथों का किया निरीक्षण, बिजली-पानी से लेकर रैम्प और सुरक्षा व्यवस्था तक जांची

error: Content is protected !!