राज्यपाल के दौरे से पहले सलूंबर में तैयारियों की पड़ताल, कलक्टर ने अधिकारियों को दिए जिम्मेदारी के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलुम्बर 7 अगस्त। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के प्रस्तावित सलूंबर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने शुक्रवार को कलक्टर कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं की विभागवार समीक्षा की।
कलक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्यपाल के दौरे से संबंधित सभी व्यवस्थाएं तय प्रोटोकॉल और समय-सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि किसी एक विभाग की कमी का असर पूरी व्यवस्था पर नहीं पड़ना चाहिए, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।

मार्ग, पार्किंग और सुरक्षा पर विशेष फोकस

बैठक में राज्यपाल के प्रस्तावित यात्रा मार्ग की मरम्मत और साफ-सफाई, यातायात संचालन तथा पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की गई। इसके साथ ही सुरक्षा इंतजामों, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं और आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग आदि को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

कलक्टर ने पेयजल और निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, विश्राम कक्ष, स्वागत एवं प्रोटोकॉल से जुड़े इंतजाम भी समय रहते पूरे करने को कहा।

अधिकारियों से कहा- जिम्मेदारी में लापरवाही नहीं चलेगी

जिला कलक्टर ने कहा कि राज्यपाल की यात्रा जिले के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें। उन्होंने विभागवार तैयारियों की जानकारी लेते हुए जहां आवश्यकता हो, वहां तत्काल समन्वय कर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला, एसीईओ रामवतार यादव, नगर परिषद आयुक्त, जिला जनसंपर्क अधिकारी पुष्पक मीणा, समाज कल्याण अधिकारी ममता कुमारी जाखड़, कृषि विभाग के गोस मोहम्मद, उद्यानिकी विभाग के पुरुषोत्तम भट्ट, टीएडी विभाग के मधुकर वर्णोती सहित जिला स्तरीय अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

नगर निकाय चुनाव की तैयारी परखी, मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा एसडीएम ने सलूंबर नगर परिषद क्षेत्र के सभी बूथों का किया निरीक्षण, बिजली-पानी से लेकर रैम्प और सुरक्षा व्यवस्था तक जांची

वनाधिकार के दावों पर अब चलेगा अभियान, पात्र परिवारों को मिलेगा हक का पट्टा 6 अगस्त से 15 सितंबर तक विशेष अभियान, लंबित दावों की होगी दोबारा जांच; सरकारी योजनाओं से भी जोड़ेंगे वनाधिकार पत्रधारकों को

नौली में खुला एलईएमएस केंद्र, ग्रामीणों को अब गांव में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की रही मौजूदगी, स्थानीय स्तर पर सेवाएं मिलने से विकास को मिलेगी गति

नगर निकाय चुनाव की तैयारी परखी, मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा एसडीएम ने सलूंबर नगर परिषद क्षेत्र के सभी बूथों का किया निरीक्षण, बिजली-पानी से लेकर रैम्प और सुरक्षा व्यवस्था तक जांची

वनाधिकार के दावों पर अब चलेगा अभियान, पात्र परिवारों को मिलेगा हक का पट्टा 6 अगस्त से 15 सितंबर तक विशेष अभियान, लंबित दावों की होगी दोबारा जांच; सरकारी योजनाओं से भी जोड़ेंगे वनाधिकार पत्रधारकों को

error: Content is protected !!