निकाय व पंचायत चुनावों की तैयारियों पर आयोग सख्त, समयबद्ध व्यवस्थाओं के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियों की रफ्तार तेज कर दी है। गुरुवार को जयपुर से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने प्रदेशभर के जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए।
सलूंबर जिला मुख्यालय से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी., अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी बैठक में शामिल हुए। जिला प्रशासन ने आयोग को मतदाता सूची के अद्यतन, मतदान केंद्रों की तैयारियों, कार्मिकों की उपलब्धता और कानून-व्यवस्था से जुड़े इंतजामों की जानकारी भी दी।
बैठक में आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, रैंप, व्हीलचेयर तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक और सभी पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद उसके उल्लंघन के मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाए तथा मतदाताओं को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास को गंभीरता से लिया जाए। निर्वाचन संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के साथ सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने पर भी विशेष बल दिया गया।
बैठक के दौरान आयोग के सचिव राजेश वर्मा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से चुनाव कार्यक्रम, समयबद्ध कार्ययोजना, कार्मिक प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री, सूचना प्रौद्योगिकी आधारित व्यवस्थाओं तथा मॉनिटरिंग सिस्टम की जानकारी दी। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने सलूंबर जिले की चुनावी तैयारियों की प्रगति और प्रशासनिक चुनौतियों से आयोग को अवगत कराया, जिस पर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए लंबित कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी