राज्यपाल ने विकास कार्यों की समीक्षा में अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, शिक्षा और जनजातीय युवाओं के सशक्तिकरण पर विशेष फोकस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर, 7 अगस्त। जिले के दौरे पर पहुंचे राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि समाज को नशे की गिरफ्त से बचाना केवल सरकार नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा देना और उन्हें नशे से दूर रखना भविष्य के भारत की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कलेक्ट्रेट पहुंचने पर राज्यपाल का जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। पुलिस दल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
इसके बाद उन्होंने हरसिंगार का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा कृषि, स्वास्थ्य और राजीविका विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशामुक्त भारत अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम न मानकर जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी स्वयं नशे से दूर रहकर समाज के लिए उदाहरण बनें और गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाए जाएं। विशेष रूप से महिलाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी बढ़ाने पर भी उन्होंने बल दिया।
राज्यपाल ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए “टीबी मुक्त सलूंबर” का लक्ष्य तय करने की बात कही। उन्होंने टीबी मरीजों की समय पर पहचान, नियमित उपचार, डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग और निक्षय मित्र योजना के माध्यम से पोषण किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि उपचार बीच में न रुके और जिले को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि केवल परीक्षा परिणाम बेहतर होना पर्याप्त नहीं है। बच्चों में बुनियादी ज्ञान, नैतिक संस्कार और रचनात्मक सोच विकसित करना भी उतना ही जरूरी है।
उन्होंने शिक्षकों के नियमित प्रशिक्षण, नवाचार आधारित शिक्षण और विद्यालयों में सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
जनजातीय क्षेत्रों की समीक्षा के दौरान राज्यपाल ने कहा कि आदिवासी युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने छात्रावासों और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला, पुलिस अधीक्षक विशनाराम विश्नोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र परमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संवाददाता गोपाल सुथार सलुम्बर

और पढ़ें

नशामुक्त भारत की मुहिम में युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, सलूंबर में 10 अगस्त को प्रतिभाओं का होगा चयन लोकगीत से लेकर लघु फिल्म तक आठ विधाओं में प्रतियोगिताएं, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सुनहरा अवसर

नगर निकाय चुनाव की तैयारी परखी, मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा एसडीएम ने सलूंबर नगर परिषद क्षेत्र के सभी बूथों का किया निरीक्षण, बिजली-पानी से लेकर रैम्प और सुरक्षा व्यवस्था तक जांची

नशामुक्त भारत की मुहिम में युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, सलूंबर में 10 अगस्त को प्रतिभाओं का होगा चयन लोकगीत से लेकर लघु फिल्म तक आठ विधाओं में प्रतियोगिताएं, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सुनहरा अवसर

error: Content is protected !!