चावंड/सराड़ा। ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में चावंड-सराड़ा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान 14 विद्यालयों में 3511 भैया-बहनों, गुरुजी-दीदीजी एवं समाज के अतिथियों ने एक साथ और एक समय पर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।
चावंड स्थित विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता वनवासी आश्रम प्रमुख चावंड हरीश मीणा ने की। कार्यक्रम में बौद्धिक कर्ता एवं प्रधानाध्यापक कालूलाल पटेल ने विद्यार्थियों को वंदे मातरम् गीत की रचना, भावार्थ एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को गीत के प्रत्येक भाव को समझाते हुए इसके राष्ट्रीय महत्व से अवगत कराया।
14 विद्यालयों में एक साथ गूंजा राष्ट्रभाव
इसी क्रम में वरदान स्कूल चावंड में निदेशक सुंदर जैन, प्रताप उच्च माध्यमिक विद्यालय चावंड में प्रकाश शर्मा, लॉर्ड कृष्णा सेंट्रल स्कूल चावंड में निदेशक मनोज व्यास तथा महाराणा प्रताप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चावंड में मांगीलाल व्यास के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुए।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चावंड में प्रिंसिपल वैदिका सिंघवी एवं वालजी भाई जोशी, जबकि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कातनवाड़ा में प्रिंसिपल नंदलाल एवं गणेशलाल सुथार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराड़ा में मोडीलाल पटेल, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल सराड़ा में राकेश डामोर एवं प्राचार्य गोपाल पांड्या, किड्स वर्ल्ड स्कूल थरोड़ा में नरेश व्यास, राजकीय प्राथमिक विद्यालय छाणी में देवीलाल मीणा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेपुर में सुरेश सुथार, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कनकपुरा में प्रधानाचार्य करणसिंह तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सगतड़ा में कृष्णकांत जोशी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यार्थियों को दी गीत की पृष्ठभूमि की जानकारी
सभी विद्यालयों में बौद्धिक कर्ताओं ने विद्यार्थियों को वंदे मातरम् गीत के इतिहास, भावार्थ और देश के स्वतंत्रता आंदोलन में इसके महत्व से परिचित कराया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों ने एक साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया।
आयोजकों के अनुसार, एक ही समय पर 14 विद्यालयों में 3511 विद्यार्थियों एवं गुरुजी-दीदीजी तथा समाज के अतिथियों द्वारा वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाना कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। इससे विद्यालय परिसरों में राष्ट्रभाव और एकता का संदेश गूंजता नजर आया।
चावंड-सराड़ा क्षेत्र में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 14 विद्यालयों में एक साथ 3511 विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विद्या भारती के आयोजन में विद्यार्थियों को बताया वंदे मातरम् का ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]





