सलूंबर। पंचायत चुनाव 2026 को लेकर सलूंबर पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच पदों के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। उपखंड अधिकारी जगदीश चन्द्र बामणिया की ओर से जारी अलग-अलग आदेशों में पंचायत समिति की कुल 31 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया है। इनमें 21 पुनर्गठित/यथावत तथा 10 नवसृजित ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

21 पंचायतों में 9 ओपन, 12 महिला वर्ग
जारी आरक्षण सूची के अनुसार 21 पुनर्गठित एवं यथावत ग्राम पंचायतों में 9 सरपंच पद ओपन वर्ग तथा 12 पद महिला वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं।










