तेज आंधी-बारिश में विसर्जन स्थल पर टेंट गिरा, महिलाओं में मची अफरा-तफरी सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों की तत्परता से टला बड़ा हादसा, बिजली आपूर्ति बंद कर सुरक्षित निकाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। गणपति विसर्जन के दौरान शुक्रवार को सेरिंग तालाब स्थित विसर्जन स्थल पर अचानक मौसम बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई। तेज आंधी के साथ हुई बारिश के चलते तालाब किनारे लगाया गया टेंट अचानक उखड़कर वहां मौजूद महिलाओं पर जा गिरा। इसी दौरान एक पेड़ भी तेज हवा के कारण गिर गया।
टेंट गिरने से मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। घटना के समय सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक रोबिन पूर्बिया, अशोक भाट, विनोद कुमार, धीरज पूर्बिया और हिदायत खान मौके पर मौजूद थे। स्वयंसेवकों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और टेंट के नीचे फंसी महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला।
बिजली आपूर्ति तत्काल कराई बंद
स्थिति को देखते हुए स्वयंसेवकों ने विद्युत आपूर्ति भी तुरंत बंद करवाई, जिससे पानी और गिरे हुए टेंट के बीच करंट फैलने की आशंका को टाला जा सका। इसके बाद गिरे हुए पेड़ और टेंट को हटाकर आवागमन सुचारू कराया गया तथा विसर्जन स्थल पर व्यवस्था को दोबारा व्यवस्थित किया गया।
तेज हवा, बारिश और पानी के बीच अचानक टेंट गिरने से कुछ समय के लिए विसर्जन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि सिविल डिफेंस टीम की तत्परता से स्थिति पर जल्द नियंत्रण पा लिया गया और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों की सजगता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की। मौसम खराब होने के बावजूद टीम ने मौके पर मौजूद लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राहत एवं बचाव कार्य संभाला।

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’