सलूंबर में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग संयुक्त बैठक के बाद गांधी चौक तक निकली विरोध रैली, चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष परमानन्द मेहता के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के दलों की संयुक्त प्रेस वार्ता एवं बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक के बाद नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का पगड़ी व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इसके बाद कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से सलूंबर के गांधी चौक तक विरोध रैली निकाली। रैली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगाए गए। गांधी चौक पहुंचने पर संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन किया गया और राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया।

मताधिकार को लेकर सरकार पर लगाए आरोप

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष परमानन्द मेहता ने कहा कि संविधान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक नागरिक को मताधिकार देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलीभगत कर बिना ठोस कारण स्पष्ट किए करीब 13 करोड़ लोगों को मताधिकार से वंचित कर दिया। मेहता ने इसे असंवैधानिक कृत्य बताते हुए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सभी दलों की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

इंडिया गठबंधन के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल

कार्यक्रम में भाकपा-माले, ऐक्टू, किसान महासभा, आदिवासी संघर्ष मोर्चा सहित इंडिया गठबंधन से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाकपा-माले के राज्य सचिव शंकरलाल चौधरी, ऐक्टू के राज्य सचिव सौरभ नरुका, भाकपा-माले के जिला सचिव शंकरलाल मीणा (जोधसागर की भागल), किसान महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ. एलआर पटेल, किसान महासभा के जिला सचिव गौतमलाल मोरिला, आदिवासी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष पूरण मल माल तथा भाकपा-माले के शहर सचिव जबीउल्ला सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कांग्रेस की पूर्व विधायक बसंती देवी मीणा, जिला उपाध्यक्ष रूपलाल सालवी, महासचिव उब्दुल रऊफ खान, सचिव देवेन्द्र सिंह कृष्णावत, नारायण भोई, शंकरलाल जोशी, भैरूलाल मीणा, मोहन जैन, प्रवक्ता गजानंद मेहता, सलूंबर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राठौड़, लसाड़िया ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौहान, सराड़ा ब्लॉक अध्यक्ष गणेशलाल चौधरी, नगर अध्यक्ष सुनील सेवक सहित अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी