सलूम्बर यूथ कांग्रेस की कमान दिनेश पटेल को, मुकेश चौबीसा बने विधानसभा अध्यक्ष नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कांग्रेस कार्यालय में अभिनंदन, युवाओं के अधिकार, रोजगार और शिक्षा के मुद्दों पर संघर्ष का लिया संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद सलूम्बर में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है। दिनेश पटेल को सलूम्बर जिला अध्यक्ष और मुकेश चौबीसा को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी।

कांग्रेस कार्यालय में किया सम्मान

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में सलूम्बर स्थित कांग्रेस कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमानंद मेहता और जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने पदाधिकारियों को उपरना पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

ब्लॉक से जिला स्तर तक संगठन में नियुक्तियां

घोषित परिणामों के अनुसार दीपराज सिंह गुड को सलूम्बर ब्लॉक अध्यक्ष तथा हरीश मीणा को सराड़ा ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। जिला महासचिव पद पर नाथूलाल मीणा, चिराग जैन, चेतना मीणा और एडवोकेट मोहम्मद सोहिल को जिम्मेदारी दी गई।
इसी तरह भगवान लाल को जिला उपाध्यक्ष, जबकि विकास कलाल और शादाब खान को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया। सलूम्बर ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर पुष्पेंद्र सिंह और मोईन रजा तथा सराड़ा ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र मीणा को नियुक्त किया गया।

रोजगार और युवाओं की समस्याओं को बनाएंगे मुद्दा

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं, युवा कार्यकर्ताओं और चुनाव में सहयोग देने वाले मतदाताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के माध्यम से युवाओं की आवाज उठाने और कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
पदाधिकारियों ने शिक्षा, रोजगार, युवाओं के अधिकार और क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए संगठनात्मक स्तर पर प्रयास करने के साथ जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरकर संघर्ष किया जाएगा।
नवनिर्वाचित टीम ने युवा कांग्रेस को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने और जनसमस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाने का संकल्प जताया।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान