भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी सराडी ग्राम पंचायत पहुंचे जहा उन्होंने पानी कोटड़ा में बूथ अध्यक्ष शंकर भील के घर पहुंच कर मक्के की रोटी और कढ़ी का भोजन का आनंद लिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर विधानसभा उप चुनाव की तैयारियो की नब्ज टटोलने सलूंबर पहुंचे भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी सराडी ग्राम पंचायत पहुंचे जहा उन्होंने पानी कोटड़ा में बूथ अध्यक्ष शंकर भील के घर पहुंच कर मक्के की रोटी और कढ़ी का भोजन करकेंद्र की मोदी सरकार की ओर आदिवासी समाज के कल्याण की सरकार और संगठन की भावना का संदेश देने की कोशिश की। सुबह 11 बजे चित्तौड़ सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सराडी पहुंचे जहा पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, शक्ति केंद्र प्रभारी झमक लाल जैन, सराडी सरपंच गंगा राम भील के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओ और ग्रामवासियों ने उनका मेवाड़ी पाग और उपारण ओढ़ा कर स्वागत किया। पानी कोटड़ा के डा हेडगेवार सामुदायिक सभागार में चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी ने पानी कोटड़ा, एकलव्य नगर और ढोलकाकर बूथ के कार्यकर्ताओ से संवाद किया। जोशी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की मोदी सरकार वास्तविक रूप से गरीबों, वंचितों और पिछड़ों के कल्याण का काम कर रहे हे। केंद्र सरकार और राजस्थान में भाजपा की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और आदिवासी बाहुल्य गांवों के जन जन को हर सुविधा मिले, उनके जीवन स्तर में सुधार हो इसी प्रयास में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सांसद जोशी ने कहा की बूथ का कार्यकर्ता घर घर वोटिंग होने से पूर्व कम से कम तीन बार जाकर संपर्क करे और आम जन को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास, योजनाओं की जानकारी दे। जोशी ने कहा की हम मिशन के लिए काम करते है और कांग्रेस कमीशन के लिए। जोशी ने शक्ति केंद्र पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों को स्वयं माला पहनाई और कहा की आप सभी पार्टी के हनुमान है हर मोर्चे पर विपक्ष को पटखनी देकर कमल खिलाना है। सांसद जोशी दो घंटे से अधिक समय तक सराडी में रुके। उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, कैलाश गांधी, एबीवीपी के पूर्व संगठन मंत्री अर्जुन तिवाड़ी, मंडल अध्यक्ष यशवंत त्रिवेदी दौरे में साथ रहे।

संवाददाता : विनोद गर्ग

और पढ़ें

झल्लारा थाना क्षेत्र के जेताना गांव में कुछ दिन पूर्व दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अहमदाबाद रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई

प्रतापगढ़ जिला “आदि कर्मयोगी अभियान” में राजस्थान के श्रेष्ठ जिलों में शामिल नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव ऑन आदि कर्मयोगी अभियान में जिले के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु जिला कलक्टर को मिलेगा  राष्ट्रीय सम्मान

झल्लारा थाना क्षेत्र के जेताना गांव में कुछ दिन पूर्व दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अहमदाबाद रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई

प्रतापगढ़ जिला “आदि कर्मयोगी अभियान” में राजस्थान के श्रेष्ठ जिलों में शामिल नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव ऑन आदि कर्मयोगी अभियान में जिले के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु जिला कलक्टर को मिलेगा  राष्ट्रीय सम्मान

error: Content is protected !!