सलूंबर की 7 पंचायत समितियों में प्रधानों का फैसला: BAP के 3, भाजपा के 2, कांग्रेस और निर्दलीय के खाते में एक-एक सीट सेमारी, सराड़ा और जयसमंद में BAP ने बनाया प्रधान, सलूंबर में मोहित मीणा को मिली जिम्मेदारी; लसाड़िया में हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। जिले की सातों पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव के साथ ही ग्रामीण राजनीति की नई तस्वीर सामने आ गई है। शुक्रवार को हुए चुनाव में अलग-अलग राजनीतिक दलों ने अपने समर्थित प्रत्याशियों को प्रधान बनाने में सफलता हासिल की। परिणामों के अनुसार भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने तीन पंचायत समितियों में प्रधान पद पर जीत दर्ज की, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने दो समितियों में अपना प्रधान बनाया। कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी को भी एक-एक पंचायत समिति में सफलता मिली।
चुनाव परिणामों में सेमारी, सराड़ा और जयसमंद पंचायत समितियों में भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी प्रधान निर्वाचित हुए। वहीं सलूंबर पंचायत समिति में भाजपा के मोहित मीणा ने जीत हासिल की। लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई पहले ही निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हो चुकी थीं।
दूसरी ओर गिंगला पंचायत समिति में कांग्रेस की गंगा देवी ने प्रधान पद हासिल किया, जबकि झल्लारा में निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र कुमार प्रधान चुने गए। इस तरह जिले की सातों पंचायत समितियों में अलग-अलग दलों और निर्दलीय प्रत्याशी को प्रतिनिधित्व मिला है।
कहीं मुकाबला, कहीं निर्विरोध निर्वाचन
प्रधान पद के चुनाव में सेमारी पंचायत समिति में BAP की गीता कुमारी मीणा ने भाजपा की प्रीति मीणा को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की। सराड़ा में BAP के रणजीत प्रधान बने, जबकि जयसमंद में राधा देवी मीणा ने प्रधान पद हासिल किया।
सलूंबर में भाजपा के मोहित मीणा ने कांग्रेस के अशोक मीणा को हराकर प्रधान पद पर जीत दर्ज की। वहीं गिंगला में कांग्रेस की गंगा देवी प्रधान निर्वाचित हुईं। झल्लारा में निर्दलीय महेंद्र कुमार ने कांग्रेस के वालजी मीणा को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की।
लसाड़िया पंचायत समिति में भाजपा की हिरा बाई के सामने कोई अन्य प्रत्याशी मैदान में नहीं रहा और वे निर्विरोध प्रधान चुनी गईं।
सातों पंचायत समितियों में दलों की स्थिति
जिले की सात पंचायत समितियों के परिणामों पर नजर डालें तो BAP तीन सीटों के साथ सबसे अधिक पंचायत समितियों में प्रधान बनाने में सफल रही। भाजपा को दो सीटें मिलीं। कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी ने एक-एक पंचायत समिति में प्रधान पद हासिल किया।
सलूंबर जिले की सातों पंचायत समितियों के प्रधानों की सूची

और पढ़ें

पधारो म्हारे देस महोत्सव में सजी साहित्य और शायरी की महफिल, देशभर के रचनाकारों ने बांधा समां हिंदी-उर्दू साहित्य के संग राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को मिला साझा मंच, कवि सम्मेलन और मुशायरे में गूंजे रचनाकारों के कलाम

सलूंबर की 7 पंचायत समितियों में प्रधानों का फैसला: BAP के 3, भाजपा के 2, कांग्रेस और निर्दलीय के खाते में एक-एक सीट सेमारी, सराड़ा और जयसमंद में BAP ने बनाया प्रधान, सलूंबर में मोहित मीणा को मिली जिम्मेदारी; लसाड़िया में हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचित

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’