सोनाणा. सारंगवास में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह व महासम्मेलन में गुरु गर्ग समाज के लोग व अतिथियों का हुआ स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सारंगवास स्थित सोनाणा खेतलाजी तीर्थ धाम में राज्य स्तरीय गुरु गर्ग समाज महासम्मेलन आयोजित गुरु गर्ग समाज के सम्मेलन में शिक्षा व संस्कारों पर जोर पाली जिले के सारंगवास स्थित सोनाणा खेतलाजी तीर्थधाम में आयोजित एक राज्यस्तरीय गुरु गर्ग समाज महासम्मेलन में समाज के विकास और एकता पर जोर दिया गया। सम्मेलन में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने समाज के

सदस्यों से अपनी मानसिकता बदलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा और धर्म के लिए खर्च बढ़ाना चाहिए। गर्ग ने कहा, ‘समाज को मजबूत बनाने के लिए जो भी करना पड़े, हमें करना चाहिए। हमें अपनी पुरानी सोच को बदलकर शिक्षा और संस्कारों पर ध्यान केंद्रित करना होगा।’ उन्होंने समाज के सदस्यों से शिक्षित बांसवाड़ा डूगरपुर उदयपुर सलुम्बर

और अन्य जिले के लोगों के सहयोग से समाज को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष ओगडराम गर्ग,महोत्सव संयोजक भरत गर्ग, समारोह मार्गदर्शक हीरालाल जड़िया और हीरालाल करावली (सलुम्बर) सहित राजस्थान के 20 जिलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। महामंडलेश्वर स्वामी फूलपुरी महाराज, वेदांताचार्य राजेन्द्र महाराज और नरसिंह महाराज जैसे संतों ने भी सम्मेलन में शिरकत की।हम अपनी मूल संस्कृति से दूर होते जा रहे : राणावत भाजपा जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार ने कहा कि गर्ग समाज में विद्वानों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रशासनिक सेवा में कई लोग हैं। खेतरपाल गर्ग ने बालिका शिक्षा और संस्कारों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को समान रूप से शिक्षित किया जाना चाहिए। सम्मेलन में बाल तपस्वी कृष्णभक्त महेंद्रसिंह राणावत ने कहा कि आज हम अपनी मूल संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देना भी जरूरी है।

संवाददाता : विनोद गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!