श्री सांवलिया सेठ जी के भंडार से निकले 11 करोड़ 34 लाख 75 हजार नगद शेष राशि की गणना बाकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सांवलिया जी सेठ मंडफिया।

मेवाड़ अंचल के प्रमुख तीर्थ स्थल भगवान श्री सांवलिया जी सेठ मंडफिया के दरबार का विशाल भंडार शनिवार चतुर्दशी को मंदिर बोर्ड अध्यक्ष भेरू लाल गुर्जर व अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं मंदिर

की मुख्य निष्पादन अधिकारी प्रभा गौतम की उपस्थिति में खोला गया। मंदिर परम्परा के अनुसार इस बार भगवान श्री सांवलिया जी सेठ का विशाल भंडार दो माह में खोला गया क्योंकि अगले माह में दीपावली पर्व होने से भगवान का विशाल भंडार नहीं खोला गया। मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर ने बताया कि चतुर्दशी को खोले गए भंडार से 11 करोड 34 लाख 75 हजार रुपए नगद प्राप्त हुए।

उन्होंने ने बताया कि भंडार से बची राशि एवं भंडार से निकले सोने चांदी का तोल होना बाकी है। मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर ने बताया कि मंदिर कार्यालय में विभिन्न भक्तों द्वारा भेंट किए गए सोने चांदी का तोल एवं भक्तों द्वारा भेंट रुपयों की गिनती होना शेष है। इस मौके पर मंदिर मंडल की ओर से यात्रियों की सुविधाओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई। भंडार गिनती में मंदिर बोर्ड सदस्य भेरूलाल सोनी, अशोक शर्मा, संजय कुमार मंडोवरा, श्रीलाल पाटीदार, भादसोड़ा सरपंच एवं मंदिर बोर्ड सदस्य शंभू लाल सुथार, कांग्रेस युवा नेता सुरेश चंद्र गुर्जर, प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर, मंदिर प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, सुरक्षा प्रभारी भेरू गिरी गोस्वामी, कालू लाल तेली, लेहरी लाल गाडरी, मनोहर लाल दीपक तिवारी सहित मंदिर एवं बैंक कर्मचारी उपस्थित थे।

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’