नयागांव पंचायत समिति के उपप्रधान के इस्तीफे के बाद राजनीति में आया उबाल प्रधान के पास बार बार विकास की मांग के बाद भी उपप्रधान हुआ बेज्जती का शिकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर जिले के नयागांव पंचायत समिति के उपप्रधान ने अपनी ही पार्टी के प्रधान द्वारा उपेक्षित किये जाने पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।उसने आरोप लगाया कि क्षेत्र के विकास के लिए जब भी प्रधान को बताया तो उसने उसको उपेक्षा का • शिकार कर दिया और एक दलित होने पर उसकी बातों पर कभी गौर तक नहीं किया। दरअसल उदयपुर जिले के नयागांव पंचायत समिति के उप प्रधान लवखुश सालवी ने उपप्रधान के पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधान द्वारा लगातार उपेक्षित किए जाने के लगाए आरोप पिछले चार वर्षों में अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने से नाराज चल रहे है। जिसकी वजह से उपप्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।किसी ने नही सुनी उपप्रधान की उपप्रधान लवकुश सालवी ने बताया कि इस विषय में पार्टी के बड़े नेताओं से भी चर्चा की गई परन्तु कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिला लवकुश सालवी

उपप्रधान रहते विधानसभा क्षेत्र खेरवाड़ा में दलित समाज का युवा चेहरा है एवं उसके साथ ही वह क्षेत्र में रहने वाले दलित समाज का भी प्रतिनिधित्व करते है उपप्रधान का कहना है क्षेत्र की जनता के विकास और स्वाभिमान हक अधिकार के लिए इस्तीफ़ा दिया है स्वतंत रहते हुए क्षेत्र की जनता के लिए काम करेंगे। खेरवाड़ा में कांग्रेस के पदाधिकारियों की कोई सुनता तक नही- गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही पार्टी के आलाकमान से नाराजगी के चलते खेरवाड़ा विधानसभा के युवा नेता युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रवि भावा ने भी अपने पद से त्याग पत्र दे दिया था. दोनों ही युवा नेताओं के त्यागपत्र देने से भविष्य में कांग्रेस को क्षेत्र में भारी नुकसान हो सकता है।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!