उदयपुर जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापनस्व र्गीय ग्राम विकास अधिकारी श्री वालाराम मीणा के परिवार को सहायता प्रदान कराने हेतु आज राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला शाखा उदयपुर द्वारा जिला कलेक्टर
महोदय उदयपुर एवं सीईओ साहब जिला परिषद उदयपुर को ज्ञापन सौंपा गया l संघ द्वारा मांग की गई कि मृतक के परिवार को राजकीय दायित्व का निर्वहन करते हुए घटना होने से 20 लाख रूपये अनुग्रह राशि स्वीकृत कराई जावे, 50 लाख रूपये मुआवजा दिलाया जावे और पात्र सदस्य को 30 दिवस के भीतर अनुकम्पात्मक नौकरी दिलाई जावेl ज्ञापन देने मे जिलाध्यक्ष शंकर कुम्हार, जिला मंत्री हरिश सुथार, प्रदेश आई टी प्रभारी कमलेश सेन, जिला संरक्षक गिरीश नागदा, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, जिला प्रवक्ता जसवंत पुंडीर, जिला संगठन मंत्री बाबूलाल मीणा,गिरवा अध्यक्ष ईश्वर पुरोहित, गिरवा मंत्री पावन जोशी, हितेश पालीवाल, नरेन्द्र व्यास, लोकेश पंचोली,आशा कटारा, राजेश डामोर, सुभाष मीणा, लक्ष्मण प्रसाद मीणा उपस्थित रहे l