खबर हनुमानगढ़ जिले की
क्रमांक 2149 दिनांक 05/12/2024 को निरस्त कर हनुमानगढ़ जिले के ग्राम विकास अधिकारी मुकेश शर्मा की बर्खास्तगी को प्रत्याहरित कर पुनः बहाल कराने हेतु आज राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ द्वारा पुरे प्रदेश मे ज्ञापन दिया गया जिसके तहत जिला शाखा उदयपुर द्वारा भी जिला कलेक्टर महोदय और सीईओ साहब उदयपुर को ज्ञापन सौंपा गयाl जिलाध्यक्ष शंकर कुम्हार ने बताया कि निर्माण कार्यों का सक्षम अधिकारी द्वारा मूल्यांकन कर उपयोगिता-पूर्णता प्रमाण पत्र जारी हुए थे फिर इन कार्यों के समायोजन आदेश भी जारी हुए थे, बाद मे शिकायत पर इन कार्यों मे वसूली निकाली गई थी जिस पर कोर्ट से स्थगन मिला थाl स्थगन आदेश को दरकिनार करते हुए सीईओ हनुमान गढ़ द्वारा नियमों से परे जाकर मुकेश शर्मा ग्राम विकास अधिकारी को बर्खास्त कर दिया जिन्हे बहाल कराने हेतु ज्ञापन सौंपा गया जिसमे जिलाध्यक्ष शंकर कुम्हार, जिला मंत्री हरिश सुथार, प्रदेश आई टी प्रभारी कमलेश सेन, जिला संरक्षक गिरीश नागदा, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, जिला प्रवक्ता जसवंत पुंडीर, जिला संगठन मंत्री बाबूलाल मीणा,गिरवा अध्यक्ष ईश्वर पुरोहित, गिरवा मंत्री पावन जोशी, हितेश पालीवाल, नरेन्द्र व्यास, लोकेश पंचोली,आशा कटारा, राजेश डामोर, सुभाष मीणा, लक्ष्मण प्रसाद मीणा उपस्थित रहे l







